Sanjeev Shukla – Swatantra Baat https://www.swatantrabaat.com जन जन की आवाज स्वतंत्र बात Wed, 12 Mar 2025 13:53:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 https://i0.wp.com/www.swatantrabaat.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-site-icon.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sanjeev Shukla – Swatantra Baat https://www.swatantrabaat.com 32 32 227644142 यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कनाडा द्वारा सी.एम.एस.  छात्रा को 69,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%a8/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%a8/#respond Wed, 12 Mar 2025 13:53:50 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1662 लखनऊ, 12 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की छात्रा समाइरा परवीन को उच्चशिक्षा हेतु कनाडा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो द्वारा 69,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। समाइरा ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 70 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%a8/feed/ 0 1662
संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में  प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र अमेरिका आमन्त्रित https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8/#respond Tue, 11 Mar 2025 14:32:39 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1658 लखनऊ, 11 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-12 के छात्र अर्णव श्रेयस को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विशेष रूप से आमन्त्रित किया है। विश्व की सर्वाधिक महत्वपूर्ण संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु सी.एम.एस. छात्र को आमन्त्रित किया जाना वास्तव में लखनऊ व प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘यूथ एट द फोरफ्रंट – लेवरेजिंग साइंस एण्ड सोशल इन्क्लूजन फॉर सस्टेनबल डेवलपमेन्ट’ थीम पर आधारित है जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ के एक महत्वपूर्ण अंग ‘यू.एन.ओ. इकोनॉमिक एण्ड सोशल काउन्सिल’ के तत्वावधान में आगामी अप्रैल माह में आयोजित किया जा रहा है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने उक्त सम्मेलन हेतु अर्णव को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र अर्णव श्रेयस देश-विदेश के उन चुनिन्दा छात्रों में से एक हैं, जिन्होंने अपने अभूतपूर्व शैक्षिक रिकार्ड, अभिव्यक्ति की क्षमता, विभिन्न सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं विश्वव्यापी सोच व मानवतावादी रचनात्मक विचारों के दम पर इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागी होने का श्रेय प्राप्त किया है। अर्णव सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र हैं एवं विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते हैं। अर्णव श्रेयस एक कलाकार, लेखक व कवि होने के साथ ही प्राचीन एवं आधुनिक ऐतिहासिक तथ्यों एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर गहराई से जुड़े हैं, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त करने में उसकी खास रूचि है।          

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8/feed/ 0 1658
बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें अभिभावक व शिक्षक:श्रीमती बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, उ.प्र. https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Sat, 08 Mar 2025 15:09:46 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1655 लखनऊ, 8 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण, उ.प्र. ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें, इससे बच्चों के मन-मस्तिष्क मंे बचपन से ही स्त्री-पुरूष के बीच समानता का भाव विकसित होगा। इससे न सिर्फ परिवार अपितु सारा समाज लाभान्वित होगा। सी.एम.एस. की प्रशंसा करते हुए श्रीमती मौर्य ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज का आदर्श नागरिक बना रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि सी.एम.एस. का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागादारी से ही समाज का रचनात्मक उत्थान संभव है। एक बालिका को शिक्षित करने से न सिर्फ परिवार अपितु पूरे समाज व विश्व पर इसका अत्यन्त सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रो. किंगडन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सी.एम.एस. दशकों से अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त, रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने अभिभावकों के समक्ष न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान का अपितु गीत, संगीत व नृत्य द्वारा अपनी बहुमुखी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया, साथ ही विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0 1655
आपसी प्रेम सद्भावऔर भाईचारे का पर्व है ‘होली’! https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%9a/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%9a/#respond Sat, 08 Mar 2025 13:31:03 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1652 संस्थापक&प्रबन्धक सिटी मोन्टेसरी स्कूल] लखनऊ

होलिका का दहन समाज की समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है

        होली भारत के सबसे पुराने पर्वों में से एक है। होली की हर कथा में एक समानता है कि उसमें ‘असत्य पर सत्य की विजय’ और ‘दुराचार पर सदाचार की विजय’ का उत्सव मनाने की बात कही गई है। इस प्रकार होली लोक पर्व होने के साथ ही अच्छाई की बुराई पर जीत, सदाचार की दुराचार पर जीत व समाज में व्याप्त समस्त बुराइयों के अंत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता व दुश्मनी को भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और फिर ये दोस्त बन जाते हैं। किसी कवि ने होली के सम्बन्ध में कहा है कि – नफरतों के जल जाएं सब अंबार होली में। गिर जाये मतभेद की हर दीवार होली में।। बिछुड़ गये जो बरसों से प्राण से अधिक प्यारे , गले मिलने जाऐं वे इस बार होली में।।

भारतीय संस्कृति का परिचायक है होली

        होली को लेकर देश के विभिन्न अंचलों में तमाम मान्यतायें हैं और शायद यही विविधता में एकता, भारतीय संस्कृति का परिचायक भी है। उत्तर पूर्व भारत में होलिकादहन को भगवान कृष्ण द्वारा राक्षसी पूतना के वध दिवस के रूप में मनाया जाता है तो दक्षिण भारत में मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कामदेव को तीसरा नेत्र खोल भस्म कर दिया था। तत्पश्चात् कामदेव की पत्नी रति के दुख से द्रवित होकर भगवान शिव ने कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया , जिससे प्रसन्न होकर देवताओं ने रंगों की वर्षा की। इसी कारण होली की पूर्व संध्या पर दक्षिण भारत में अग्नि प्रज्ज्वलित कर उसमें गन्ना , आम की बौर और चन्दन डाला जाता है। यहाँ गन्ना कामदेव के धनुष , आम की बौर कामदेव के बाण, प्रज्ज्वलित अग्नि शिव द्वारा कामदेव का दहन एवं चन्दन की आहुति कामदेव को आग से हुई जलन हेतु शांत करने का प्रतीक है।

प्रभु के प्रति अटूट भक्ति एवं निष्ठा के प्रसंग की याद दिलाता है यह महान पर्व

        होली पर्व को मनाये जाने के कारण के रूप में एक मान्यता यह भी है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यपु नाम का एक अत्यन्त बलशाली एवं घमण्डी राजा अपने को ही ईश्वर मानने लगा था। हिरण्यकश्यपु ने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी। हिरण्यकश्यपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर का परम भक्त था। प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से कुद्ध होकर हिरण्यकश्यपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए , परंतु भक्त प्रह्लाद ने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा। हिरण्यकश्यपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यपु के आदेश पर होलिका प्रह्लाद को मारने के उद्देश्य से उसे अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। किन्तु आग में बैठने पर होलिका तो जल गई परंतु ईश्वर भक्त प्रह्लाद बच गये। इस प्रकार होलिका के विनाश तथा भक्त प्रह्लाद की प्रभु के प्रति अटूट भक्ति एवं निष्ठा के प्रसंग की याद दिलाता है यह महान पर्व।

प्रहलाद ने बचपन में ही प्रभु की इच्छा तथा आज्ञा को पहचान लिया था

        यह परमपिता परमात्मा की इच्छा ही थी कि असुर प्रवृत्ति तथा ईश्वर के घोर विरोधी दुष्ट राजा हिरण्यकश्यप के घर में ईश्वर भक्त प्रहलाद का जन्म हुआ। प्रहलाद ने बचपन में ही प्रभु की इच्छा तथा आज्ञा को पहचान लिया था। निर्दयी हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रहलाद से कहा कि यदि तू भगवान का नाम लेना बंद नहीं करेंगा तो मैं तुझे आग में जला दूँगा। उसके दुष्ट पिता ने प्रहलाद को पहाड़ से गिराकर , जहर देकर तथा आग में जलाकर तरह-तरह से घोर यातनायें दी। प्रहलाद ने अपने पिता हिरण्यकष्यप से कहा कि पिताश्री यह शरीर आपका है इसका आप जो चाहे सो करें , किन्तु आत्मा तो परमात्मा की है। इसे आपको देना भी चाहूँ तो कैसे दे सकता हूँ। प्रहलाद के चिन्तन में भगवान आ गये तो हिरण्यकश्यप जैसे ताकतवर राजा का अंत नृसिंह अवतार के द्वारा हो गया। इसलिए हमें भी प्रहलाद की तरह अपनी इच्छा नहीं वरन् प्रभु की इच्छा और प्रभु की आज्ञा का पालन करते हुए प्रभु का कार्य करना चाहिए।

सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं होलिकोत्सव 

        होली जैसे पवित्र त्योहार के सम्बन्ध में सुप्रसिद्ध मुस्लिम पर्यटक अलबरूनी ने अपने ऐतिहासिक यात्रा संस्मरण में होलिकोत्सव का वर्णन किया है। भारत के अनेक मुस्लिम कवियों ने अपनी रचनाओं में इस बात का उल्लेख किया है कि होलिकोत्सव केवल हिंदू ही नहीं अपितु मुसलमान लोग भी मनाते हैं। इसका सबसे प्रामाणिक इतिहास की तस्वीरे मुगलकाल की हैं और इस काल में होली के किस्से उत्सुकता जगाने वाले हैं। इन तस्वीरों में अकबर को जोधाबाई के साथ तथा जहाँगीर को नूरजहाँ के साथ होली खेलते हुए दिखाया गया है। शाहजहाँ के समय तक होली खेलने का मुगलिया अंदाज ही बदल गया था। इतिहास में वर्णन है कि शाहजहाँ के जमाने में होली को ‘ईद-ए-गुलाबी या आब-ए-पाशी’, रंगों की बौछार, कहा जाता था। अंतिम मुगल बादशाह शाह जफर के बारे में प्रसिद्ध है कि होली पर उनके मंत्री उन्हें रंग लगाते थे।

प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की परम्परा को बनाये रखने की आवश्यकता

        होली रंगों का त्योहार है, हँसी-खुशी का त्योहार है। लेकिन होली के भी अनेक रूप देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक रंगों के स्थान पर रासायनिक रंगों का प्रचलन, नशेबाजी की बढ़ती प्रवृत्ति और लोक-संगीत की जगह फिल्मी गानों का प्रचलन इसके कुछ आधुनिक रूप है। पहले जमाने में लोग टेसू और प्राकृतिक रंगों से होली खेलते थे। वर्तमान में अधिक से अधिक पैसा कमाने की होड़ में लोगों ने बाजार को रासायनिक रंगों से भर दिया है। वास्तव में रासायनिक रंग हमारी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इन रासायनिक रंगों में मिले हुए सफेदा, वार्निश, पेंट, ग्रीस, तारकोल आदि की वजह से हमको खुजली और एलर्जी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए होली खेलने से पूर्व हमें बहुत सावधानियाँ बरतनी चाहिए। हमें चंदन , गुलाबजल , टेसू के फूलों से बना हुआ रंग तथा प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की परंपरा को बनाये रखते हुए प्राकृतिक रंगों की ओर लौटना चाहिए।

होली पर्व का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण ही है

        होली पर्व के पीछे तमाम धार्मिक मान्यताएं, मिथक, परम्पराएं और ऐतिहासिक घटनाएं छुपी हुई हैं पर अंततः इस पर्व का मुख्य उद्देश्य मानव-कल्याण ही है। लोकसंगीत, नृत्य, नाट्य, लोककथाओं, किस्से – कहानियों और यहाँ तक कि मुहावरों में भी होली के पीछे छिपे संस्कारों , मान्यताओं व दिलचस्प पहलुओं की झलक मिलती है। होली को आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक माना जाता है। होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है। इसके साथ ही रंग का त्योहार होने के कारण भी होली हमें प्रसन्न रहने की प्रेरणा देती है। इसलिए इस पवित्र पर्व के अवसर पर हमें ईर्ष्या , द्वेष , कलह आदि बुराइयों को दूर करके आपसी प्रेम , सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाना चाहिए। वास्तव में हमारे द्वारा होली का त्योहार मनाना तभी सार्थक होगा जबकि हम इसके वास्तविक महत्व को समझकर उसके अनुसार आचरण करें। इसलिए वर्तमान परिवेश में जरूरत है कि इस पवित्र त्योहार पर आडम्बरता की बजाय इसके पीछे छुपे हुए संस्कारों और जीवन-मूल्यों को अहमियत दी जाए तभी व्यक्ति , परिवार , समाज और राष्ट्र सभी का कल्याण होगा।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88%e0%a4%9a/feed/ 0 1652
नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97/#respond Fri, 07 Mar 2025 14:10:35 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1648 लखनऊ, 7 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्रों हर्षित श्रीवास्तव एवं उत्कर्ष सहाय ने नेशनल कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘कम्प्यूडॉन’ में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डिजिटल लिट्रेसी पर आधारित यह प्रतियोगिता इण्डिया साइबर लर्निंग प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल अर्जित कर सिद्ध कर दिया है कि आगे चलकर ये मेधावी छात्र अपने ज्ञान व मेधात्व के दम पर भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाने को तत्पर हैं।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनॉमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है ।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97/feed/ 0 1648
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली सभी बालिकाओं को ‘एडमीशन फीस’ से छूट https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6-2/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6-2/#respond Thu, 06 Mar 2025 13:55:08 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1645 लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी की स्मृति एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. प्रबन्धन ने निर्णय लिया है कि 8 मार्च को सी.एम.एस. में एडमीशन लेने वाली बालिकाओं से प्रवेश शुल्क से 100 फीसदी छूट प्रदान की जायेगी। इसी के साथ, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों व लखनऊ के प्रबुद्ध नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि विश्व की आधी आबादी ‘नारी शक्ति’ ही विश्व समाज में रचनात्मक परिवर्तन लायेगी और महिला शक्ति के पुनीत प्रयासों से निश्चित रूप से एक दिन विश्व एकता का सपना साकार होगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है।

                श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की सक्रिय भागादारी से ही समाज का रचनात्मक उत्थान संभव है। एक बालिका को शिक्षित करने से न सिर्फ परिवार अपितु पूरे समाज व विश्व पर इसका अत्यन्त सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सी.एम.एस. दशकों से अग्रणी भूमिका निभा रहा है एवं बालिकाओं के शिक्षा शुल्क में यह छूट इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6-2/feed/ 0 1645
एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा चैम्पियन https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-2/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-2/#respond Thu, 06 Mar 2025 13:41:24 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1641 लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आयोध्या रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा यशी सिंह ने इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में चैम्पियन्स ट्राफी अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2025 के अन्तर्गत आयोजित की गई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-2/feed/ 0 1641
सी.एम.एस. छात्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं :श्री हर्ष सिंह, आई.पी.एस. https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/#respond Wed, 05 Mar 2025 13:42:46 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1638 लखनऊ, 5 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री हर्ष सिंह, आई.पी.एस. ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  बोलते हुए श्री सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि मानव सभ्यता आज सुविधाओं से परिपूर्ण तकनीकी युग में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में, जरूरत है कि बच्चों को प्रारम्भ से ही नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान  की जाये, जिससे उनमें स्वतः ही मानवीय गुण उत्पन्न होंगे, बुद्धिमत्ता व ज्ञान की वृद्धि होगी और वे सही और गलत में भेदभाव कर जीवन में सही निर्णय ले सकेंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम भावी पीढ़ी को आदर्श नागरिक  के रूप में ढ़ालकर नवीन विश्व व्यवस्था के लिए तैयार करें। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के कोमल हृदयों में दया, करुणा, भाईचारा, सहिष्णुता, प्रेम, एकता, अहिंसा और शान्ति के विचार डालें। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना एवं विश्व एकता प्रार्थना से हुआ। लोकनृत्य, समूह गान, लघु नाटिका, एलोक्यूशन, राइम्स, विश्व संसद आदि एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक कार्यक्रमों को सभी ने खूब सराहा एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूँज उठा।सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. विनीता कामरान ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को व्यापक तथा समाजोपयोगी ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे ये छात्र आगे चलकर विश्व समाज का कल्याण कर सकें।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/feed/ 0 1638
ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने दो गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीते https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b-10/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b-10/#respond Tue, 04 Mar 2025 14:13:37 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1633 लखनऊ, 4 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों रुद्रांश सिंह नेगी एवं आन्या चौधरी ने नेशनल ओपेन क्योरगी एण्ड पूमसे ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल एवं दो सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. के इन दोनों होनहार छात्रों  ने एक-एक गोल्ड मेडल एवं एक-एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। चैम्पियनशिप  का आयोजन उत्तर प्रदेश ताइक्वाण्डो एसोसिएशन एवं लखनऊ डिस्ट्रिक्ट ताइक्वाण्डो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिनी इण्डोर स्टेडियम, राजाजीपुरम, लखनऊ में किया गया। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते चार पदक अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन होनहार बाल खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं ।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b-10/feed/ 0 1633
जिमनास्टिक में सी.एम.एस. छात्रा ने बनाये दो वर्ल्ड रिकार्ड https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be/ https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be/#respond Tue, 04 Mar 2025 14:03:52 +0000 https://www.swatantrabaat.com/?p=1629 लखनऊ, 4 मार्च।सिटी मोन्टेसरीस्कूल, गोमतीनगर प्रथमकैम्पस कीकक्षा-6 कीप्रतिभाशाली छात्रा आरना ओम सिंहने जिमनास्टिकमें दोवर्ल्ड रिकार्डकायम करअन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ कानाम रोशनकिया है।आरना नेयह उपलब्धिअपनी असाधारणएथलेटिक क्षमताऔर दृढ़संकल्प कापरिचय देतेहुए मात्र 11 वर्ष, 11 महीने और 11 दिन कीउम्र मेंकार्टव्हीलिंग के क्षेत्र में अर्जितकी है।सी.एम.एस. कीइस प्रतिभाशालीछात्रा नेजहाँ एकओर आश्चर्यजनकरूप सेमात्र 60 सेकेण्डमें 45 कार्टव्हील्सको सफलतापूर्वकपूरा करइतिहास रचाहै तोवहीं दूसरीओर, 4 मिनटसे भीकम समयमें 135 कार्टव्हील्सपूरी करयोगासना बुकऑफ वर्ल्डरिकार्ड मेंअपना नामदर्ज करायाहै। आरनाके इनदोनों वर्ल्डरिकार्डस कोयोगासना बुकऑफ वर्ल्डरिकार्ड काउन्सिलद्वारा आधिकारिकरूप सेमान्यता प्रदानकी गईहै। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधीकिंगडन नेआरना कीइस अभूतपूर्वउपलब्धि परहार्दिक प्रसन्नताव्यक्त करतेहुए उसकेउज्जवल भविष्यकी कामनाकी है, साथ हीविद्यालय कीप्रधानाचार्या व शिक्षकों का हार्दिकआभार व्यक्तकिया है।अभी हालही मेंआयोजित एकसम्मान समारोहमें आरनाको उसकीअभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्रप्रदान करसम्मानित कियागया। इसअवसर परयोगासना बुकऑफ वर्ल्डरिकार्ड काउन्सिलके फाउण्डरएवं सी.ई.ओ. आचार्यश्री डा. यश पाराशरएवं यूपीओलम्पिक एसोसिएशनके वरिष्ठअधिकारियों समेत कई प्रख्यात हस्तियाँउपस्थित रहीं।

]]>
https://www.swatantrabaat.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a4%be/feed/ 0 1629